फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतिक्रमण करने वालों पर कसी नकेल, सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत

Sat, 02 Dec 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी धारकों को हिदायत देते नगर परिषद के सहायक अ​भियंता मदन कुमार।
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा की टीम ने शनिवार को शहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की अगुवाई नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सामान दुकान के भीतर ही रखने के निर्देश दिए। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने दुकानदारों को चेताया कि अगर दोबारा सड़कों पर सामान रखा तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में दुकानदार कारोबार चमकाने के चक्कर में अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है वहीं, राहगीरों को भी आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर नगर परिषद कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें