फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में गोशाला में आग लगने से गाय की मौत

विज्ञापन
हरदापुरा में गौशाला में लगी आग के बाद निरीक्षण करती पुलिस टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हरदासपुरा में गोशाला में आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई। जबकि दो अन्य गायों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोशाला में आग बुधवार देर रात लगी। इस हादसे में घास और जलाने की लकड़ी भी जली हैं। इससे करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं, गोशाला के मालिक को आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों ने दी। लोगों ने घरों से पानी लाकर गोशाला में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके साथ ही गोशाला में बंधी दो गायों को सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि एक गाय की मौत हो गई है। गोशाला गुलाम सरवर पुत्र राजदीन निवासी हरदासपुरा की थी। इन्हें इस घटना से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हरदासपुरा गोशाला में आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई है। जबकि दो गायों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें