फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला की आत्महत्या के मामले में आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

Sun, 15 Mar 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश प्रीति ठाकुर की अदालत ने इस मामले में सुनाया अहम फैसला
विज्ञापन

आठ फरवरी को महिला ने की थी आत्महत्या, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महिला की आत्महत्या के मामले में आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश प्रीति ठाकुर की अदालत ने अधिवक्ता की ओर से मजबूती से सबूत और तथ्य पेश करने पर जमानत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 8 फरवरी 2026 को लगभग 1.45 बजे (मध्य रात्रि) महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने अपने जीजा पर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए थे। कहा था कि इससे पहले भी तीन से चार बार पति की प्रताड़ना से दुखी होकर उनकी बहन ने मायके में आश्रय लिया लेकिन बार-बार पति भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर उनकी बहन को अपने साथ ले जाता रहा। कुछ दिन तक घर में शांति रहती। इसके बाद फिर से आरोपी उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। इससे पूरी तरह से टूट चुकी उसकी बहन को आखिरकार यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा। आरोपी ने जमानत याचिका के लिए तर्क दिया कि वह घर पर अकेला कमाने वाला है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं हैं। न्यायालय ने मामले और उससे जुड़े सबूतों को ध्यान में रखते हुए आखिरकार आरोपी की जमानत दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें