चंबा। पुलिस ने बुधवार को ऑनलाइन आने वाले पार्सलों को कुरियर करने वाली कंपनियों के ठिकानों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने जिला मुख्यालय समेत सुल्तानपुर स्थित कंपनियों के ठिकानों पर पार्सलों की जांच की। इसमें कोई भी पार्सल में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इस टीम में एसआईयू सेल दल के सदस्य भी शामिल रहे। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध तरीके से मंगवाई जा रही नशीली दवाइयों की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जिले में ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवाने का प्रचलन बढ़ा है। इसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा भी कसा है। आगे भी ऐसे ही निरीक्षण किया जाएगा।