फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पानी, फोम और ड्राई केमिकल पाउडर के बताए सही उपयोग

Tue, 18 Nov 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पानी, फोम, सीओ2 और ड्राई केमिकल पाउडर के सही उपयोग के साथ आपात स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकें विद्यार्थियों को डेमो के माध्यम से समझाईं।
विज्ञापन

ड्रिल के दौरान नायब तहसीलदार तेलका कुशल सिंह ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की आवश्यकता और ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा जागरूकता स्कूली शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा है और इस प्रकार की ड्रिल विद्यार्थियों में सजगता व आत्मविश्वास बढ़ाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पीएचसी सुंडला के डॉ. अंकुश, फार्मासिस्ट वरेंद्र, सीएचओ अंजलि (द्रेकड़ी) और फार्मासिस्ट रविंद्र उपस्थित रहे।
टीम ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फायर चौकी सलूणी के प्रभारी पवन राणा अपनी टीम सहित विद्यालय पहुंचे। उन्होंने आग के विभिन्न प्रारूपों और उन्हें बुझाने की उपयुक्त तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कानूनगो तिलक राज, क्लर्क चेतन ठाकुर, पटवारी चैन सिंह, पवन देवल और गुरुपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें