फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीए और रात्रि भत्ता जारी करने का आश्वासन मिलने से निगम कर्मी खुश

Fri, 18 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर को चार प्रतिशत डीए जारी करने का आश्वासन मिलने के बाद राहत की सांस ली है। लगभग दो साल बाद कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए मिल रहा है। इससे उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दिसबंर से पहले चालकों को रात्रि भत्ता भी मिल जाएगा। चालकों ने मांगोंं को लेकर शिमला में धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद सरकार ने चालकों को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। चंबा डिपो में काम कर रहे मेकेनिक, चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारी भी दो साल से चार प्रतिशत डीए की मांग कर रहे थे। चालक रात्रि भत्ते की भी मांग कर रहे थे। लगभग 182 चालकों को अतिरिक्त ड्यूटी का पैसा नहीं मिला है। बीते दो सप्ताह से चालक मांगों को पूरी करने के लिए बैठक के लिए शिमला और ऊना भी जा चुके हैं। अब सरकार ने घोषणा की है कि चालकों को 27 माह का रात्रि भत्ता दिसंबर से पहले मिलेगा।
चालक यूनियन के प्रधान हेम राज, ओम शंकर, विवेक गुलेरिया, प्रकाश चंद और दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार ने 28 अक्तूबर तक चार प्रतिशत डीए मिलने का आश्वासन दिया है। दिसबंर तक रात्रि भत्ता देने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें