चंबा। कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण और टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण और पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
मंगलवार को स्वास्थ्य खंड पुखरी में आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी पुखरी, राजनगर, चनेड़, सीएचसी साहू, स्वास्थ्य उपकेंद्र सुंगल और महुआ में टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, स्वास्थ्य उप केंद्र गड़फरी, थल्ली, खुशनगरी, लेसुंई, पीएचसी कल्हेल, जसोरगढ़ , बुंदेडी, झज्जाकोठी, स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, बरंगाल, वांगल और सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला, स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़, थल्ला, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सीएचसी चूड़ी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सीएचसी बाथरी, स्वास्थ्य उप केंद्र रजेई, जोलना, पीएचसी हुनेरा, समोट, सिहुंता, स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी और सीएचसी बाथरी में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, पीएचसी धरवास, स्वास्थ्य उपकेंद्र सुराल भटोरी और लुज में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।