चंबा। जिले में कोरोना से संक्रमित दो लोग स्वस्थ हो गए हैं। इससे अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 18 रह गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी कमी आई है। जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर में वृद्धि हुई है।
2874 लोग कोरोना को अभी तक मात दे चुके हैं। आने वाले समय में जिले में कोरोना के सक्रिय मामले पूरी तरह से खत्म हो सकते हैं। इसके लिए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जारी नियमों की पालना करनी होगी।