फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही चंबा मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे कोरोना जांच के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जल्द ही कोरोना की टेस्ट सुविधा शुरू होने वाली है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। पीसीआर मशीन मेडिकल कॉलेज में पहले से उपलब्ध है। टेस्ट के लिए मशीन के साथ जुड़ने वाले अन्य उपकरणों को खरीदने के लिए प्रबंधन ने ऑर्डर दे दिए हैं।
कुछ दिनों में सभी उपकरण चंबा पहुंच जाएंगे। इसके बाद मशीन को टेस्ट के लिए तैयार कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं टेस्ट करने के लिए दो चिकित्सकों और एक लैब तकनीशियन को ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

21 मई को चंबा मेडिकल कॉलेज से दो चिकित्सक और एक लैब तकनीशियन कोरोना टेस्ट करने की ट्रेनिंग लेने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाएंगे। तीन दिनों तक उन्हें टेस्ट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चंबा में कोरोना जांच करने की सुविधा शुरू की जाएगी।
चंबा में टेस्ट शुरू होने पर सैंपल की रिपोर्ट रोजाना आ सकेगी। मौजूदा समय में एक या दो दिनों के बाद पालमपुर से सैंपलोें की रिपोर्ट चंबा पहुंच रही है। ऐसे में चंबा में कोरोना जांच के टेस्ट शुरू होने से सैंपल जांच की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा सकेंगे। जिस दिन सैंपल लिए जाएंगे, उसी दिन रिपोर्ट भी आ जाएगी।
चंबा से लिए जाने वाले सैंपल मौजूदा समय जांच के लिए आइएचबीटी पालमपुर भेजे जा रहे हैं। लैैब में अन्य जिलों के सैंपल भी जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते सैंपलों की रिपोर्ट जल्दी नहीं मिल पाती है। इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चंबा मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के टेस्ट शुरू करने की योजना बनाई है। इससे टेस्ट करने में तेजी आएगी तो वहीं कोरोना पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि पीसीआर मशीन को जल्द ही कोरोना सैंपल की जांच के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जरूरी उपकरणों की खरीद को ऑर्डर दिए जा चुके हैं। दो चिकित्सक और एक लैब तकनीशियन को सैंपल की जांच करने की ट्रेनिंग को चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें