चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को चंबा जिला के विभिन्न ब्लॉकों से 101 सैंपल एकत्रित किए। जिन्हें जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शनिवार को इन सैंपलों की रिपोर्ट चंबा आएगी। 101 सैंपलों में भरमौर से 25, चूड़ी से 30, पुखरी से 43 व मेडिकल कॉलेज से तीन सैंपल लिए गए हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल की जांच शुरू होने को लेकर प्रबंधन की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। डॉक्टरों को पीजीआई में कोरोना सैंपल जांच करने का प्रशिक्षण दिलवाया गया है। सैंपल जांच करने वाली मशीन तैयार की जा रही है।
चंबा में पिछले तीन दिनों में कोरोना का कोई भी नया मामला नहीं आया है। चंबा में कुल नौ केस एक्टिव हैं। जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल बालू में रखा गया है। जहां पर उनकी पूरी देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ की टीमें कोविड अस्पातल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था निजी होटल में की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा से 101 सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट शनिवार को चंबा पहुंचेगी।