फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। जिला के बार्डर एरिया में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उनके सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, ताकि जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे इन कर्मचारियों में इस बात का पता लगाया जा सके कि ड्यूटी के दौरान कहीं वे भी कोरोना संक्रमित तो नहीं हो गए हैं।
विज्ञापन

अगर रिपोर्ट में इनके सैंपल पॉजिटिव आते हैं तो इन कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाकर उन्हें इलाज के लिए आईसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा, ताकि उनका समय पर इलाज किया जा सके। सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी देते रहेंगे। ये सैंपल किसी लक्षण नजर आने की वजह से नहीं लिए गए हैं, बल्कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं।
पिछले कुछेक दिनों में बाहरी राज्यों और जिलों से सैकडों लोग जिला चंबा में दाखिल हुए हैं। कटोरी बंगला में लगे नाके पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस व पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इसके चलते ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनके सैंपल लिए गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट शनिवार शाम तक चंबा पहुंच जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि कटोरी बंगला में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। ये सैंपल किसी लक्षण को देख नहीं बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें