फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कोरोना रिकवरी रेट पहुंचा नब्बे प्रतिशत: गुलेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट नब्बे प्रतिशत पहुंच गया है। अब तक 1066 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 1185 पॉजिटिव मामले जिले में सामने आए हैं। इसमें महज 91 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से जिले में अभी तक 18 मौतें हो चुकी है। जिले में पॉजिटिव रेट 3.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में त्योहारी सीजन है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बाजार आते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की पालना करें। इसके साथ ही मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें