चंबा। चंबा जिला में शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। इसमें पांच कोरोना संक्रमित कंटेनमेंट जोन से संबंधित हैं। जिनके टेस्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड एंटीजन की प्रक्रिया से किए हैं जबकि इस प्रक्रिया से करियां एनएचपीसी में एक 26 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। रैपिड एंटीजन से 55 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। इसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य संक्रमितों के टेस्ट पीसीआर लैब में जांचे गए। जहां पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
16 संक्रमितों में तीसा के गुवाड़ी गांव की 19 वर्षीय युवक, चुवाड़ी के वार्ड नंबर-6 में 55 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-तीन में 22 वर्षीय युवक, चुवाड़ी के नगिहार गांव में 29 वर्षीय व्यक्ति, समलेऊ में 42 वर्षीय व्यक्ति, ककीरा के कालूगनी गांव में 53 वर्षीय व्यक्ति, सिहुंता के गोला गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति, करियां एनएचपीसी में 25 वर्षीय महिला, कंटेनमेंट जोन जुलाहकड़ी क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला, 43, 40, 43 व 15 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसके अलावा तीन प्रोजेक्ट के कार्मिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो होली में गैमन कंपनी व एक साहो में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट से संबंधित हैं। जिला में अब एक्टिव केस की संख्या 183 पहुंच गई है। 618 लोग अब तक कोरोना का शिकार बन चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है।