चंबा। जिले में कोरोना के लक्षण वाला पहला मामला सामने आया है। मरीज को स्वास्थ्य विभाग ने डीसीएचसी डलहौजी में भर्ती कर लिया है। यह व्यक्ति कुछ दिन पहले ही लुधियाना से चंबा लौटा था।
उसे सिहुंता में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। यहां पर व्यक्ति में सर्दी, जुकाम और बुखार सहित अन्य लक्षण थे। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लेकर जांच को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजे। सैंपल की रिपोर्ट बुधवार देर शाम को पहुंची, जिसमें उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद वीरवार को व्यक्ति को डीसीएचसी डलहौजी में शिफ्ट किया गया है।
जिले में अब कोरोना के 16 एक्टिव केस हो गए हैं। इसमें 15 मरीजों का उपचार कोविड केयर सेंटर बालू में चल रहा है। जबकि एक मरीज डलहौजी में उपचाराधीन है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मरीज को डलहौजी शिफ्ट कर दिया गया है।