चंबा। घरों में आइसोलेट होकर कोरोना का उपचार करवा रहे मरीजों को मिलने वाली किट में अब सैनिटाइजर और काढ़ा भी मिलेगा। मरीजों की बेहतरी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आउटसोर्स पर एंबुलेंस वाहर हायर किए जाएंगे। इसमें चालक के तौर प गृहरक्षक जवानों की सेवाएं ली जाएंगी।
उपायुक्त चंबा ने लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बताते चलें कि वर्तमान में जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में जगह कम होने के कारण मरीजों को घरों में होम आइसोलेट किया जा रहा है। मरीजों को बेहतर सेवाएं देते हुए अब किट में सैनिटाइजर और काढ़े को भी शामिल किया गया है। अभी तक किट में पर्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सावधानियों संबंधित सूची और खाने की लिस्ट शामिल रहती थी।
वहीं, जिले में वर्तमान समय में 30 एंबुलेंस वाहन हैं। इसमें 13 एंबुलेंस 108, पांच एंबुलेंस वाहन कोविड मरीजों को लाने और ले जाने के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा दो मोबाइल टेस्टिंग बैन भी हैं। मरीजों बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने आउटसोर्स आधार पर एंबुलेंस वाहन चलाने का फैसला लिया है ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कोई दिक्कत न आए।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि कोरोना संक्रमित को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश न आए इसके लिए एंबुलेंस वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन्हें आउटसोर्स पर हायर की जाएगा। वहीं चालकों की कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड जवानों की सेवाएं भी ली जा जाएगी।