फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंबा में कोरोना से 49वीं मौत, मैहला के तीस वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना से एक तीस वर्षीय युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। युवक कोरोना पॉजिटिव था और जिला कोविड अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। युवक को शूगर और हाइपर टेंशन की बीमारी से भी पीड़ित था। युवक की मौत के बाद जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 49 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय युवक को परिजन चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। युवक को बुखार था। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सारी वार्ड में उसे दाखिल कर उसका उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार को युवक का कोरोना सैंपल लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उसकी मौत हो गई।
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में 2711 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 49 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

पिछले करीब डेढ़ माह में चंबा में कोरोना का ग्राफ घातक रूप से बढ़ता जा रहा है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीस वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हुई है। जिले में यह कोरोनासे 49वीं मौत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से मास्क पहनें और दो गज की दूरी नियम की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें