फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंचा चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी से जूझ रहे जिला चंबा के लिए राहत भरी खबर है कि अब वह कोरोना मुक्त होने के करीब पहुंच गया है। वर्तमान में चंबा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11 पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होने की दर जिले में 97.83 प्रतिशत पहुंच चुकगई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि शीघ्र कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ हो जाएंगे। वहीं पिछले दो दिनों में जिले में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में अभी तक 79 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 2954 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 2890 कोरोना को मात दे चुके हैं।
जिले में 51 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हो चुकी है। सरकार ने चंबा में कोरोना वैक्सीनेशन का टीकाकरण अभियान भी शुरू कर दिया है। इस वैक्सीन को पहले चरण में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिले के लोग भी कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक हो चुके हैं और वह कोरोना से बचाव को लेकर जरूरी नियमों की पालना कर रहे हैं। इसकी वजह से जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी कमी आई है। अगर लोग कोरोना बचाव को लेकर नियमों का पालना करते हैं तो आने वाले समय में चंबा कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें