चंबा। चंबा जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन प्रतिदिन कमी आ रही है। बुधवार को बीस कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया। बीस मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद जिला में अब कोरोना के सक्रिय मामले 54 बचे हैं। पचास लोगों की अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों प्राइवेट कंपनी के कार्यालयों में काम करने वाले लोगों की कोरोना जांच करने का अभियान चलाया गया है। इसके तहत रोजाना किसी न किसी कंपनी के कार्यालय से सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा जिला में बीस लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है।