चंबा। जिला में शुक्रवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं 20 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना अपडेट जारी किया गया। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि स्वस्थ हुए मरीजों के बाद अब जिला में एक्टिव केस 184 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 2767 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्टिंग करवाए। कोरोना से निपटने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। सभी मास्क लगाकर बाहर निकले और कोरोना नियमों का पालन करें। गौरतलब है कि शुक्रवार को रिकवर हुए मरीजों में 19 लोग होम आइसोलेट और एक डीसीएच से शामिल है।