फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चंबा लौटा 17 वर्षिय युवक निकला कोरोना पॉजिटिव,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिल्ली से चंबा लौटा 17 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव निकला है। रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट कर दिया है। यहां उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा। किशोर कुछ दिन पहले दिल्ली से चंबा आया था। यहां इसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीम ने क्वारंटीन केंद्र में जाकर उसके और अन्य लोगों के सैंपल एकत्रित किए। सैंपल की रिपोर्ट रविवार रात को आई। इसमें क्वारंटीन के अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए। जबकि दिल्ली से लौटा किशोर पॉजिटिव पाया गया है। कोविड केयर सेंटर बालू में अब तक 42 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें