फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क निकलने पर जिला में कटे 41 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर जिला चंबा में पुलिस विभाग की ओर से 41 लोगों के चालान काट उन्हें थमाए गए हैं। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से लोगों को चेताया गया है कि यदि दोबार वे बिना मास्क देखे गए तो उन्हें अधिक से अधिक जुर्माना जड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से अब बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों में हड़कंप मच गया है। कोविड़-19 संकट के बीच कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील के दौरान बिना पास और बिना कागज के बाहर निकलने पर जिला भर में पुलिस ने 182 दोपहिया और चौपहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस विभाग की ओर से लोगों को साफ तौर पर चेताया गया है कि कोविड-19 संकट से बचाव को लेकर जारी किए गए निर्देशों की अवहेलना करने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब हो कि कोविड-19 संकट से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से संभव पग उठाए जा रहे हैं। 20 अप्रैल को जिलाधीश चंबा की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलता है तो उसका 500 रुपये से लेकर पांच हजार तक का चालान किया जाएगा। इन निर्देशों के बाद पुलिस विभाग की ओर से बाकायदा जागरूकता लाने के लिए लाउड स्पीकर के जरिये और खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी जागरूक किया गया। बावजूद इसके जिला भर में कुछेक ऐसे लोग भी सामने आ रहे हैं, जो प्रशासन और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस विभाग ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस विभाग की ओर से जिला मुख्यालय चंबा, चुवाड़ी, डलहौजी, तीसा, सलूणी, भरमौर के तहत आते परिक्षेत्रों में बिना मास्क पहने 41 लोगों के चालान कर उन्हें जुर्माना जड़ा गया है। पुलिस विभाग द्वारा लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जिला चंबा में बिना पास और बिना कागज के वाहन दौड़ाने वाले 182 दोपहिया व चौपहिया वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन

निर्देशों का पालन करें लोग
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा जिला में बिना मास्क के घरों से निकलने पर 41 लोगों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी थाना में सार्वजनिक स्थल पर थूकने संबंधी एक मामला दर्ज हुआ है। कहा कि शहर में बिना कागज और बिना पास के पहुंचने पर 182 दोपहिया और चौपहिया वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं। उन्होंने सभी लोगों से कोविड-19 को लेकर जारी किए गए निर्देशों की पालना करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें