फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदने जा रहे तो मास्क पहनकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एएसपी रमन शर्मा ने शहर स्थित मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क खरीदारी करने पहुंचे लोगों को वापस भेजा गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने स्पष्ट किया कि बिना मास्क मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी में प्रवेश करने वाले लोगों को भी बाहर किया। पुलिस प्रशासन की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद बाजार में प्रवेश करने वाले लोगों को मास्क पहनाना जरूरी है, जिससे किसी प्रकार का संक्रमण न बढ़ सके।
विज्ञापन

जिले में कर्फ्यू के दौरान सुबह 11 से लेकर दो बजे तक लेकर ढील दी जा रही है। इसके तहत रोजमर्रा की वस्तुओं सहित सब्जी विक्रेता और मेडिकल स्टोर की दुकानें खोली गई हैं। चौगान नंबर दो में प्रशासन ने वैकल्पिक तौर पर सब्जी मंडी की व्यवस्था की है। ऐसे में प्रशासन की ओर से वाया रावी व्यू कैफे लोगों की आवाजाही के लिए रूट बनाया गया है। वाया पोस्ट ऑफिस होते हुए लोग खरीदारी करने के लिए सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं। यहां से वाया मेडिकल कॉलेज लोगों की आवाजाही की जा रही है। ऐसे में निरीक्षण के दौरान एएसपी चंबा ने बिना मास्क प्रवेश करने वाले लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया। साथ ही आदेश जारी किए हैं कि बिना मास्क के सब्जी मंडी में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि बिना मास्क सब्जी मंडी में लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त लोगों से आह्वान किया है कि कर्फ्यू ढील के दौरान मास्क पहनकर रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद करने के लिए पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें