मेडिकल कॉलेज चंबा में सैपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सात मामले स्वास्थ्य खंड किहार और तीसा से संबंधित हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है, जहां पर उनका उपचार किया जाएगा। 41 नए कोरोना संक्रमण के मामले आने के साथ जिले में 32 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में कोरोना संक्रमण के मौजूदा समय में 271 सक्रिय मामले हैं। 1942 लोग अब तक जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 1636 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 31 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 41 नए मामले आए हैं। इसके अलावा 32 कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों को डिस्चार्ज करके घर भेजा गया है।