सलूणी (चंबा)। नाग जातर वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अहम मुकाबले हुए। इनमें टैक्सी यूनियन ने सलूणी ए को 51-39 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में सलूणी बी ने मूल किहार को 41-35 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया। यह मुकाबला अब बुधवार को खेला जाएगा। नाग जातर मेला कमेटी के प्रधान लेखराज ने बताया कि 14 मई को नाग जातर मेला शुरू हो जाएगा। चुराही नाटी के साथ जातर मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। इसके लिए कलाकारों के नाम चिह्नित किए जा रहे हैं। जातर के पहले दिन नाग मंदिर में हवन यज्ञ करवाया जाएगा।