फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रधान पर निर्माण गिराने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पर निर्माण गिराने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस राजस्व विभाग से करवा सकती है निशानदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किहार थाना में एक महिला ने पंचायत प्रधान के खिलाफ जबरन निजी भूमि से निर्माण गिराने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसके बच्चे कामकाज के चलते बाहर रहते हैं। वह घर पर अकेले रहती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है जो सेना में लेफ्टिनेंट थे। कुछ दिन पहले पंचायत प्रधान ने उन्हें निजी भूमि पर किए जा रहे निर्माण को हटाने के निर्देश दिए लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि वह अपनी निजी भूमि पर निर्माण करवा रही हैं। इससे पंचायत को क्या लेना-देना है। पंचायत प्रधान ने उनकी बात को नहीं सुना। नौ मई को जब वह घर पर नहीं थीं तो पंचायत की तरफ से जेसीबी लगाकर निर्माण को गिराकर सड़क बना दी जबकि निर्माण तोड़ते समय उन्हें मौके पर बुलाया तक नहीं। इसको लेकर उन्होंने पंचायत प्रधान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है। इसमें राजस्व विभाग से भी भूमि की निशानदेही करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें