चंबा। टीजीटी (नॉन मेडिकल) के हालिया नियुक्ति आदेशों को लेकर विवाद गहरा गया है। उप प्रधान राम सरन ठाकुर ने एडीसी के माध्यम से शिक्षा विभाग को शिकायत भेजकर नियुक्त अभ्यर्थी को आदेशानुसार राजकीय माध्यमिक पाठशाला गुवाड़ में तत्काल कार्यभार ग्रहण करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित शिक्षक निर्धारित विद्यालय के बजाय अन्य स्थान पर ज्वाइनिंग का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नियुक्ति आदेशों के विपरीत कहीं और ज्वाइनिंग करवाई गई तो मामला न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। संवाद