फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साढ़े चार लाख रुपये में दिया चौगान एक की सफाई का ठेका

Wed, 24 Jul 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मिंजर मेले के दौरान कला केंद्र के पास डोम को तैयार करने में जुटे मजदूर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने नए सिरे से चौगान नंबर एक में सफाई रखने का ठेका साढ़े चार लाख रुपये में दिया है। नगर परिषद ने यह टेंडर ग्लोबल कंपनी को दिया है। पहले जरूरी कागजात पूरे न होने से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अब नए सिरे से एक नंबर चौगान का सफाई टेंडर कर कंपनी को आवंटित कर दिया गया है। 28 जुलाई से अंतरराष्टीय मिंजर मेला शुरू होगा। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ग्लोबल कंपनी देखेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से एक नंबर चौगान का जो पहले सफाई टेंडर किया था। उसमें टेंडर संबंधी दस्तावेजों के साथ ठेकेदार की ओर से जीएसटी संबंधी दस्तावेज नहीं लगाया गया है। इसकी शिकायत नगर परिषद चंबा के पास पहुंचने पर नगर परिषद ने सफाई टेंडर को ही रद्द कर दिया था। इसके साथ नए सिरे से सफाई टेंडर करवाने का निर्णय भी लिया गया। बुधवार को नगर परिषद के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में नप ने साढ़े चार लाख का एक नंबर चौगान का सफाई टेंडर करते हुए ग्लोबल कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया गया है।
नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी जगदीश चंद ने कहा कि चौगान नंबर एक का सफाई टेंडर साढ़े चार लाख में कर दिया गया है। कहा कि पहले जरूरी कागजात पूरे न होने के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें