फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपभोक्ताओं को 15 दिन में लगाने होंगे पानी के मीटर, खपत के हिसाब से ही आएगा बिल

Sat, 28 Sep 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पानी का मीटर लगवाना जरूरी होगा। जल शक्ति विभाग ने पेयजल उपभोक्ताओं की ओर से जरूरत से अधिक पानी का प्रयोग करने पर ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन में मीटर लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन को कॉमर्शियल करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। विभाग का तर्क है कि ऐसा करने से उपभोक्ताओं की ओर से इस्तेमाल किए गए पानी के आधार पर ही बिल जारी किया जाएगा। मीटर की वेरिफिकेशन विभाग करेगा। उपभोक्ताओं को यह मीटर खुद खरीदना होगा। बाजार में इसकी कीमत 600 से 1300 रुपये तक है। उधर, उपभोक्ता 15 दिन में घरेलू से व्यवसायिक कनेक्शन नहीं करते है या मीटर नहीं लगाते हैं तो उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी विभाग के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जल शक्ति विभाग के शहरी क्षेत्र में करीब 4500 उपभोक्ता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई होटलों, रेस्टोरेंट और हट संचालकों ने घरेलू कनेक्शन लेने के बाद इसे व्यावसायिक में तबदील नहीं किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होटल कारोबारियों की ओर से निर्धारित से अधिक पेयजल प्रयोग करने की शिकायतें विभाग के पास पहुंची हैं। इनके आधार पर जल शक्ति विभाग ने शहरी क्षेत्र में 4500 उपभोक्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 300 होटल, रेस्टोरेंट और हट मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज और सहायक अभियंता प्रवीण कांत ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं और ग्रामीण इलाके के होटल, रेस्टोरेंट मालिकों समेत हट मालिकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में घरेलू को व्यावसायिक कनेक्शन में बदलने और मीटर लगाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। निर्धारित समय में ऐसा न होने पर फिर नोटिस जारी होगा। इसके बाद पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें