फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में हिंदू संगठनों की रैली, मांग- वक्फ बोर्ड भंग करे सरकार

Sat, 28 Sep 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते संयुक्त हिंदू संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में हिंदू समाज के संगठनों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान काफी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोष रैली परिधि गृह चंबा से निकली और पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि अवैध घुसपैठ करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार ठोस नीति बनाए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि कुछ लोग हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य कर रहे हैं। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार सख्त नीति बनाए। शिमला में बीते दिनों जो हुआ, वह किसी भी सूरत में सही नहीं है। ऐसा कभी होने नहीं दिया जाएगा। यह शरारती तत्व प्रदेश की शांति को भंग करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रवि वैद, एलआर ठाकुर, नरेंद्र, महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र महाजन, स्वामी भुवनेश्वर शर्मा, कुलजीत सिंह, सुरेश शर्मा, ठाकुर जर्म सिंह, सुरेश ठाकुर, शिवानी शर्मा, नरेश महाजन, नरेंद्र महाजन, संदीप कुमार, रवि भारद्वाज, दिनेश शर्मा, महाराज कृष्ण बडियाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें