दोबारा गूगल, फोन पे और पेटीएम से बिजली बिल दे रहेंगे उपभोक्ता
जिले के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को मिली राहत, कहीं से भी ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान
पेटीएम पर आरबीआई के बैन लगाने के बाद विद्युत बोर्ड ने बंद कर कर दिया था डिजिटल भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिजली उपभोक्ता अब गूगल पे, फोन और पेटीएम एप से दोबारा बिलों का भुगतान कर सकेंगे। बिजली बोर्ड की ओर से दस अप्रैल से बीबीपीएस प्रणाली को दोबारा सुचारू कर दिया गया है। इससे जिले के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा मिली मिलेगी। अब उन्हें बिजली बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड के कार्यालयों में कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अब वे कहीं से भी ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करवा पाएंगे। बोर्ड की ओर से इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाना है, जिससे वे आसानी से बिजली बिल जमा करवा सकें। उन्हें बिजली बिल जमा करवाने के लिए कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़ें।
जानकारी के अनुसार पेटीएम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लगाए गए बैन के बाद प्रदेश भर में विद्युत बोर्ड ने डिजिटल भुगतान को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया था। इसके चलते प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड ने पेटीएम के स्थान पर अन्रू सेवा प्रदाता को रखने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अब पूरी कर दी है। उपभोक्ता अब बीबीपीएस प्रणाली से भी अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता पेटीएम, ,मोबी क्विक, फोन पे, गूगल पे और भीम आदि ऐप से बिजली बिल दे सकेंगे। बिजली बोर्ड की ओर से अपनी ऑनलाइन सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने बताया कि अब डिजिटल सेवाएं दोबारा से बहाल हो गई हैं। कहा कि उपभोक्ता अब विभिन्न एप के जरिये अपना बिजली बिल जमा करवा सकते हैं।