ईद उल फितर के मौके पर चंबा चौगान में नमाज अदा करते विशेष समुदाय के लोग। स्त्रोंत-संवाद।
नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन और शांति की दुआ
चंबा चौगान नंबर-चार में मौलवी मोहम्मद यासीन ने अदा करवाई नमा
जिला में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया आज ईद-उल फिर का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाया। ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर चार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। मौलवी मोहम्मद यासीन ने नमाज अदा करवाई। विशेष समुदाय के लोगों ने जिला, प्रदेश और देश में अमनाे-चैन और सुख समृद्धि की दुआ मांगी। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरों के गले मिलकर ईद की बधाई दी। सैकड़ों लोग चौगान में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। इसके बाद एक-दूसरे के घरों में दावत के लिए पहुंचे। जामा मस्जिद मंजीर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद मंजीर में नमाज अदा की गई। मौलाना ताज मुहम्मद ने कहा कि मंजीर क्षेत्र के आसपास में ईद उल फितर की नमाज अलग-अलग समयानुसार पढ़ी गई। कहा कि एक महीने के रोजे रखने के बाद यह दिन अल्लाह ने शुक्राने के तौर पर दिया है। अल्लाह से देश में अमन-चैन और शांति की दुआ की गई। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज पढ़ने से पहले सभी को फितरना अदा करना जरूरी होता है। इसी के चलते मंजीर, सुरंगानी, सालवां, तेलका, किहार, हिमगिरी क्षेत्र समेत कई जगह ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस मौके पर शमसदीन हाजी, कमरदीन, मुहम्मद रफ़ी, मुहम्मद अली, मुस्ताक शेख, मुहम्मद युसुफ, अब्दुल हमीद, नजमदीन, शाबिर अली, हनीफ मुहम्मद, आगा खान, हासमदीन, रजाक शेख आदि मौजूद रहे।