चंबा। शहर में बहुमंजिला पार्किंग भवन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। निर्धारित स्थल पर सोइल टेस्टिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। यह बात सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कही। उन्होंने बताया कि चंबा शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों को देखते हुए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। पार्किंग भवन के निर्माण से न केवल वाहन पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारु और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। वहीं, इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार और विधायक नीरज नैयर का आभार व्यक्त किया है।