फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घराट मालिक के हंगामे के बाद चांजू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण ठप

Thu, 19 Feb 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चांजू में निर्माणाधीन 48 मेगावाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को लेकर एक और विवाद सामने आया है। अब प्रोजेक्ट के पास स्थित घराट के मालिक डील राम ने मुआवजा और रोजगार न देने को लेकर हंगामा किया। इस कारण कंपनी को प्रोजेक्ट का काम रोकना पड़ा। इससे पहले ही कंपनी और स्थानीय लोगों में मुआवजे और नौकरी को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

डील राम का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें जो मुआवजा और रोजगार देने का वादा किया था। उससे अब कंपनी मुकर रही है। कंपनी के अधिकारी उन्हें समझाने के लिए लाख कोशिश करते नजर आए, लेकिन वह इसी बात पर अड़े रहे कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वह निर्माण कार्य नहीं चलने देंगे।
उनका यह भी आरोप है कि उनकी कमाई का साधन घराट था, इसमें पानी पहुंचाने वाली कूहल भी कंपनी के निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे से बंद हो चुकी है। ऐसे में कंपनी भी अब मुआवजा देने से मुकर रही है। इसलिए अब निर्माण कार्य मुआवजा मिलने के बाद ही चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद से कंपनी को वहां काम करना मुश्किल हो गया है। बुधवार और वीरवार को कंपनी कर्मचारियों और उनके बीच में काफी देर तक बहसबाजी चली, इसके बाद कंपनी को काम रोकना पड़ा। अब कंपनी को दोबारा से उस स्थान की निशानदेही करवानी पड़ेगी। उसके बाद ही कोई निर्णय हो सकता है, तब तक के लिए कंपनी को अपना कार्य वहां स्थगित ही करना पड़ेगा।
उधर, एएनसीसी कंपनी के अधिकारी रविंद्र नेगी ने बताया कि डील राम जिस जमीन को लेकर हल्ला कर रहे हैं। उसकी निशानदेही पहले भी हो चुकी है। रोजगार के रूप में उनके एक बेटे को नौकरी पर रखा गया है, जबकि वह दूसरे बेटे को नौकरी पर लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें