फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करेल को दो पंचायतों में बांटने पर बनी सहमति

Wed, 04 Dec 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी की करेल पंचायत में ग्राम सभा के दौरान मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की करेल पंचायत को दो भागों में विभाजित करने को लेकर ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। करेल पंचायत में मंगलवार को पंचायत प्रधान कुशला देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने पंचायत विभाजन को लेकर अपनी सहमति जताई है। पंचायत प्रधान ने विभाजन संबंधी प्रस्ताव पारित कर विकास खंड अधिकारी के कार्यालय को भेजना प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कुशला देवी ने बताया कि मंगलवार को आयोजित बैठक में पंचायत सचिव ने ग्रामसभा में मौजूद लोगों से बात की। इस दौरान सभी सदस्यों को बताया कि जिला पंचायत अधिकारी चंबा से मिले पत्र अनुसार ग्राम पंचायतों के विभाजन संबंधी प्रस्ताव ग्राम सभा अनुमोदन करने के बाद तीन दिन के भीतर-भीतर समस्त औपचारिकताओं को पूरा करके संबंधित अधिकारी के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। इससे समय पर पंचायतों का विभाजन किया जा सके। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने आपस में विचार-विर्मश कर ग्राम पंचायत करेल के गांव करेल-प्रथम, करेल-द्वितीय, चिकणी, अपरला पुंटों मंजवास को एक पंचायत में जबकि, करेल प्रथम में अंतरियाल, बासर, सरूणी, नागणी और कुनहोल गांवों को शामिल करने का आग्रह किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर से इसके अधीन आने वाले दुर्गम गांवों के ग्रामीण मीलों का पैदल सफर तय कर ग्राम सभा में पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार तो ग्रामसभा की बैठकों में ग्रामीण चाह कर भी भाग नहीं ले पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पूर्व में भी कई बार पंचायत का विभाजन कर दो पंचायतों का गठन करने को लेकर आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक पंचायत का विभाजन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें