फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 11 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मनरेगा को लेकर अनशन पर बैठे कांग्रेस के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिन का क्रमिक अनशन किया। इसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर मनरेगा का नाम बदलने और उसकी मूल भावना को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांटने और भटकाने की राजनीति कर रही है। इससे देश को काफी हानि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने मनरेगा का नाम बदलकर एक तीर से दो शिकार करने का प्रयास किया है। कई बदलाव करके मनरेगा की रीढ़ को कमजोर कर दिया है। उनकी मंशा है कि देश में गरीब, गरीब ही रहे और अमीर और अधिक अमीर होता जाए। इसके विरोध में कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक जन आंदोलन चलाएगी। कृषि कानूनों की तरह केंद्र सरकार को मनरेगा पर लिए गए अपने फैसले को भी वापस लेना पड़ेगा। इस मौके पर जिला मार्केटी कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर, डॉ. दिनेश, जीवन सलारिया, केवल कुमार और शिवांक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें