फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाउस की बैठक का बहिष्कार करेंगे कांग्रेस समर्थित पार्षद

Fri, 23 Feb 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस की बैठक का बहिष्कार करेंगे कांग्रेस समर्थित पार्षद
विज्ञापन

आठवें दिन भी किया धरना-प्रदर्शन, नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी
बोले- नप अध्यक्ष का करेंगे घेराव, पूछा जाएगा वार्डों से क्यों किया जा रहा है भेदभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद कार्यालय के बाहर आठवें दिन भी कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने धरना-प्रदर्शन किया। एक सप्ताह से धरने पर बैठे पार्षदों की समस्या का समाधान न होने से उनमें नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति रोष है।
धरने पर बैठे पार्षदों अंजू देवी, सीमा कुमारी, उर्मिला जंदरोटिया और खालिद मिर्जा ने कहा कि एक सप्ताह से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके वार्डों के विकास कार्यों को पूरी तरह से दरकिनार ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने अब हाउस की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचने पर उनका घेराव किया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि आखिरकार उनके वार्डों से भेदभाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के ठेके लेकर भी कार्य न करने वाले ठेकेदारों को डिफाल्टर घोषित किया जाना चाहिए, लेकिन नगर परिषद में इसके उलट काम हो रहा है। पार्षदों ने समर्थकों के साथ अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि सुल्तानपुर, हरदासपुरा, सुराड़ा और जुलाहकड़ी में अव्यवस्था का आलम हैं। एक तरफ रास्ते खराब और दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइटों का भी नामोनिशान तक नहीं हैं। पार्षदों ने हैरानी जताई कि अध्यक्ष ने दिल्ली जाने के पश्चात उपाध्यक्ष को कार्यभार सौंपा है, लेकिन उपाध्यक्ष भी कार्यालय नहीं पहुंच रही हैं। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि सोमवार को कार्यालय पहुंचकर इस बात पर चर्चा की जाएगी और आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें