अपनी बदहाली की दास्तां ब्यां करता ओबड़ी-सरोडी खस्ताहाल मार्ग। स्त्रोंत-संवाद।
ओबड़ी सरोड़ी मार्ग की हालत, लोगों को हो रही दिक्कत
चंबा। ओबड़ी से सरोड़ी मार्ग की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। बताया कि इस बारे में वे कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, शक्ति प्रसाद, सुनील कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। मगर लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द इस मार्ग की मरम्मत की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। संवाद