फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंधड़ से उड़ी मकान की छत, खुले आसमान के नीचे गुजारी रात

Thu, 11 Apr 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चांजू के बडेतरा में हवा से उड़ी मकान की छत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अंधड़ से उड़ी मकान की छत, खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
विज्ञापन

चांजू पंचायत के बडेतरा गांव निवासी डील राम को हुआ नुकसान, प्रभावित के लिए मांगा मुआवजा
पंचायत प्रतिनिधियों ने भी किया मकान का निरीक्षण, एसडीएम बोले- रिपोर्ट बनाने के दिए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चांजू के वार्ड बडेतरा में बुधवार शाम को अंधड़ के चलते डील राम पुत्र टेक चंद के मकान की छत उड़ गई।
गनीमत रही कि छत उड़ने के कारण कोई भी हताहत नहीं हुआ है। मकान की छत के उखड़ जाने प्रभावित परिवार को पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी। मौसम के अचानक करवट बदलने से बारिश और अंधड़ से लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बडेतरा वार्ड की पंच बीना कुमारी ने बताया कि अंधड़ के कारण डील राम के मकान की छत उड़ गई। इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने प्रभावित के घर का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग उठाई है। उधर, ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान टिकू कुमारी ने भी डील राम के घर का मौका करके सरकार से गुहार लगाई है कि प्रभावित को हर संभव सहायता प्रदान की गई। उपमंडल अधिकारी चुराह शशि पाल ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को प्रभावित के मकान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि पटवारी की रिपोर्ट आने के बाद ही प्रभावित की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें