पीजीटी के विषय विज्ञान अध्यापकों की पदोन्नति अभी तक नहीं की गई है। यदि कंप्यूटर साइंस पढ़े टीजीटी अध्यापकों की पदोन्नित यूं ही प्रभावित होती तो इस विषय को प्रोत्साहित किए जाने वाले कार्यक्रम से बेमानी साबित होगी।
यह बयान हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने चंबा जिला चंबा में आयोजित बैठक के दौरान दिया। इस जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में पीजीटी आईपी में पदोन्नत होने वाले अध्यापकों की संख्या पैंतालीस है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर इन अध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी न करने से इनमें भारी रोष है।
अपनी इस समस्या के निवारण के लिए संघ गत सितंबर माह में प्रदेश के मुख्य शिक्षा सचिव से उनके कार्यालय में मिला था। इस पर मुख्य सचिव ने शीघ्र ही सकारात्मक संकेत दिए थे लेकिन काफी समय बीतने पर भी इस दिशा में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है।
ऐसे में संघ को मजबूरी में एकजुट होकर संघर्ष की राह अपनानी पड़ेगी। इसके चलते हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करता है कि स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करके इस मामले का प्राथमिकता से निपटारा करें। इस बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, सुरेंद्र मोहन ठाकुर अध्यक्ष संघर्ष समिति विज्ञान अध्यापक संघ, सदस्य मनीष गुरंग के साथ अन्य अध्यापक मौजूद रहे।