चंबा के सरोल में आपदा मित्रों के प्रशिक्षण के दौरान आपदा संबंधी गुर सीखाते एनडीआरएफ के जवान।संव
चंबा। सरोल स्थित पॉजिटेक कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर आधारित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इसमें एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों सहित युवा स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण शिविर आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत करवाया गया। निरीक्षक सुशील वर्मा की अगुवाई में प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम आपदा मित्र और युवा स्वयं सेवकों को रोप रेस्क्यू का अभ्यास, स्लेदरिंग, जुमार, रैपलिंग, फ्लाइंग फॉक्स रैपलिंग, गांठों का अभ्यास, लैंड स्लाइड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। शिविर के समापन पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपदा मित्र एवं युवा स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। संवाद