फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। राधा-कृष्ण मंदिर तेलका में धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। आचार्य अच्युता नंद ने सप्ताह भर चली कथा कार्यक्रम के दौरान प्रवचनों की अमृतवर्षा की। कथा के समापन पर भंडारा लगाया गया। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। आचार्य अच्युता नंद ने भक्तों से कहा कि सत्य के मार्ग पर चलना ही ईश्वर को जानने का वास्तविक तरीका है और कोई भी व्यक्ति वेद पुराणों विशेषकर भागवत पुराण में दी गई शिक्षाओं का पालन करके निर्वाण प्राप्त कर सकता है। उपदेश के दौरान उन्होंने भक्तों को सलाह दी कि सभी सांसारिक चीजें चिंताओं, कष्टों का स्रोत हैं और लोगों को उन गतिविधियों में जकड़ लेती हैं जो उन्हें जन्म और मृत्यु के चक्र में ले जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें