फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बोर्ड ने सिहुंता में काटे 25 बिजली कनेक्शन

Wed, 27 Mar 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने सिहुंता में काटे 25 बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

बिल जमा नहीं करवाने पर की कार्रवाई, अस्थायी तौर पर काटे गए कनेक्शन
354 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के थे आदेश, 170 ने जमा करवाया बिल

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। बिजली बिल जमा न करवाने वाले 25 उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की टीमों ने इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए हैं। अब इन लोगाें को कनेक्शन दोबारा बहाल करने के लिए बिजली बिल की राशि चुकानी होगी, वहीं 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी अदा करना होगा। बोर्ड की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार इसी माह बिजली बोर्ड ने उपमंडल के तहत 354 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश दिए थे। विभागीय टीमें लोगों के घरों में पहुंची तो 170 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवा दिए। शेष उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। ऐसे में बोर्ड अब कनेक्शन काट रहा है। गौरतलब है कि उपमंडल सिहुंता में बिजली बोर्ड की कुल लंबित राशि करीब साढ़े चौदह लाख है। इनमें बोर्ड ने 354 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं। इन उपभोक्ताओं से तीन लाख सत्तर हजार रुपये की राशि वसूलनी है। 170 उपभोक्ताओं से दो लाख नब्बे हजार पांच सौ पैंतीस वसूल कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजली बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए हैं। कहा कि बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें