फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गेहूं में 72 रुपये प्रीमियम पर 4,800 रुपये प्रति बीघा तक मिलेगा मुआवजा

Thu, 04 Dec 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रबी मौसम 2025-26 की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्निर्मित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को लेकर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि गेहूं में 72 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर अधिकतम 4,800 रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जौ में 60 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम होगा और नुकसान की स्थिति में अधिकतम 4,000 रुपये प्रति बीघा मुआवज़ा दिया जाएगा। रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं और जौ की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 है। बैठक में जिले के किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने और उन्हें लाभ दिलाने के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों और बैंकों को निर्देश दिए कि वे किसान क्रेडिट कार्ड धारक सभी किसानों का फसल बीमा करवाएं। उन्होंने जिले के किसानों से अनुरोध किया कि वे दोनों योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं में फसल नुकसान की भरपाई हो सके। खरीफ फसल 2024-2025 बीमित किसानों को फसल नष्ट होने पर 35,46,355 रुपये की बीमा राशि उपलब्ध करवाई गई। इसके भुवनेश कुमार, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी : 98166-27278 से संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
किसान किसी भी लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल pmfby.gov.in के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए केवल अपनी फोटोग्राफ, पहचान पत्र और खेत के खसरा नंबर का प्रमाण देना होता है। सभी ऋणी किसानों को संबंधित वित्तीय संस्थान द्वारा स्वतः बीमित किया जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान योजना का लाभ नहीं लेना चाहता, तो वह बैंक शाखा में घोषणा पत्र जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के भरमौर, चंबा, पांगी, सलूणी और तीसा ब्लॉकों के लिए मुआवजा और आवेदन तिथि
आलू : बीमा 31 जनवरी 2026 तक करवाएं
लहसुन : 14 दिसंबर 2025 तक बीमा करवाएं
सेब : 20 दिसंबर 2025 तक बीमा करवाएं
प्रीमियम 500 रुपये प्रति बीघा रहेगा और अधिकतम मुआवज़ा 10,000 रुपये प्रति बीघा मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें