फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का आम लोगों को मिले ज्यादा फायदा

विज्ञापन
परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते भरमौर-पाँगी के विधायक जीया लाल कपूर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। परियोजना सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को लघु संयुक्त भवन के सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह ने बताया कि अलग-अलग विभागों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए थे, उनमें से अधिकतर विभागों ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। विधायक ने बताया कि अधिकारी ऐसी योजनाएं बनाएं जो फील्ड में दिखनी चाहिए और आम लोगों को ज्यादा फायदा पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के भवन में आई दरारों को लेकर उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी और तुरंत इसकी स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में हिमुडा की ओर से सिविल अस्पताल का जो निर्माण किया जा रहा है, उसमें मरीजों को हर वार्ड तक पहुंचाने के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके लिए हिमुडा को पत्राचार कर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी, पंचायत समिति अध्यक्ष परस राम, सनी वर्मा, अजय कुमार, ज्ञान सिंह भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें