चंबा के डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचोड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौश्रान मुख्यति
तेलका (चंबा)। डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचोड़ी में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन मुख्यातिथि थे।
मुख्य अतिथि का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने स्टाफ सहित स्वागत किया। विशेष अतिथि के तौर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्रि ने शिरकत की, इनका भी स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। बच्चों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी, गानों पर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को शाॅल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर नवीन कुमार एसडीएम सलूणी, महेंद्र पाल, पीटीए प्रेसिडेंट संदीप ठाकुर, पीटीए वाइस प्रेसिडेंट रेनू ठाकुर, प्राइवेट स्कूल के संचालकों में पैरामाउंट किहार के एमडी यूनुस मलिक, किड्स इंटरनेशनल स्कूल के एमडी सुरेंद्र शर्मा, बनीखेत पब्लिक स्कूल की एमडी दीपाली शर्मा, सरस्वती विद्या पब्लिक स्कूल मसरूंड के एमडी भूपेंद्र आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।