फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी बस और बोलेरो कैंपर के बीच टक्कर

Thu, 02 Jul 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लाहल के पास निजी बस और बोलेरो कैंपर के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। जब यह टकराव हुआ तो बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

एक पल के लिए उन्हें ऐसा लगा कि बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन जैसे ही बस के बाहर उतरे तो राहत की सांस ली। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। हालांकि, दोनों वाहनों को क्षति पहुंची। दोनों चालक काफी देर तक एक दूसरे पर गलती का आरोप लगाते रहे। वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क में बस व बोलेरो खड़ी होने से वहां ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई। बस और दूसरे वाहन को किनारे खड़ा करके यातायात सुचारू किया गया। खबर लिखे जाने तक यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें