फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर बनाया गुंडागर्दी का अखाड़ा : ओम

विज्ञापन
चंबा महाविद्यालय में बैठक में भाग लेते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के चलते काफी समय बाद कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई है लेकिन, एबीवीपी और एसएफआई संगठन कॉलेज परिसर में बार-बार मारपीट कर माहौल को खराब कर रहे हैं। छात्रहित की बात करने वाले दोनों संगठनों ने कॉलेज परिसर को गुंडागर्दी का अखाड़ा बना दिया है।
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में आयोजित एनएसयूआई की बैठक में जिलाध्यक्ष ओम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को परामर्श दिया है कि लड़ाई का इतना शौक है तो मापदंडों को पूरा कर सेना में भर्ती हो जाएं।
उन्होंने कॉलेज प्रशासन से भी मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को लेकर भी चर्चा की। साथ ही सरकार से मांग की है कि जल्द चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें