फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चों की नींद उड़ा रहे कॉकरोच

Sat, 06 Apr 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चों की नींद उड़ा रहे कॉकरोच
विज्ञापन

संक्रमण फैलने का भी खतरा, पूरी रात जागकर कॉकरोच काे भगा रहे हैं बच्चों के परिजन
शिशु वार्ड में बच्चों के बिस्तर के साथ दवाइयों और खाने पर भी रेंगते नजर आते हैं कॉकरोच

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बुखार और खांसी से पीड़ित बच्चों को रात के समय कॉकरोच परेशान कर रहे हैं। इससे जहां संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, वहीं अभिभावकों को पूरी रात जागकर कॉकरोच को भगाना पड़ रहा है। आकांक्षी जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में इन दिनों ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। रात को डॉक्टर का राउंड होने के बाद जैसे ही बीमार बच्चों को आराम करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद जैसे ही बच्चों की आंख लगती तो उनके ऊपर कॉकरोच रेंगना शुरू कर देते हैं। इससे बच्चों की नींद खुल जाती है और बच्चे डर जाते हैं। अभिभावकों को अपने बीमार बच्चों को इन कॉकरोच से बचाने के लिए रात भर जागना पड़ता है। जो बच्चे पहले ही संक्रमण का शिकार होकर बीमारी से जूझ रहे होते हैं। ऐसे बच्चों के खाने और शरीर पर कॉकरोच रेंगने से बीमारी बढ़ने का खतरा और भी बढ़ सकता है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को कड़ा संज्ञान लेने की आवश्यकता है। अन्यथा, कॉकरोच की वजह से बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा। साथ ही बीमार बच्चों को भी स्वस्थ होने में समय लग सकता है।

शिशु रोग वार्ड में रात के समय जैसे ही लाइट बंद की जाती है तो दीवारों पर कॉकरोच घूमना शुरू कर देते हैं। ये दीवार से होते हुए बीमार बच्चों के बिस्तर पर पहुंच जाते हैं। साथ ही दवाइयों और खाने के लिए रखे सामान पर भी रेंगते रहते हैं। ये बीमार बच्चों के लिए अच्छी बात नहीं है। रात में वार्ड में कैसे कॉकरोच पहुंच रहे हैं, इसको लेकर प्रबंधन को समीक्षा करने की जरूरत है। तीमारदारों में परवीन कुमार, भोलू, रमेश कुमार, चैन लाल, सरोज कुमारी और संजय शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के वार्ड में कॉकरोच और खटमल नहीं होने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि इस दिशा में शीघ्र उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि शिशु रोग वार्ड में कॉकरोच को भगाने के लिए दवाई का छिड़काव करने के लिए उन्होंने निर्देश जारी कर दिए हैं। मरीजों के इलाज और सेहत के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें