चंबा। पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि जिस प्रकार जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बयान दिया है, उसके आधार पार कांग्रेसी को उनसे मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र ले लेना चाहिए। पूर्व विधायक बीडीसी सदस्यों को एसडीएम कार्यालय में शपथ दिलाने के उपरांत मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज तक रहे सभी मुख्यमंत्रियों ने इस प्रकार की टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जिला परिषद और बीडीसी सदस्य की पहचान सिर्फ एक दिन के लिए होती है। उसके बाद कोई नहीं पूछता। ये दोनों सदस्य कई पंचायतों के लोगों का बहुमत लेकर चुनावों में जीत दर्ज करते हैं। उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र में बीडीसी की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस तीन सीटों पर ही सिमट गई है। संवाद