फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ चंबा ने किया उप-स्वास्थ्य केंद्र छतरेड़ी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बुधवार को उपस्वास्थ केंद्र छतरेडी के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

साथ ही संबंधित स्टाफ के जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। डॉ. राजेश गुलेरी ने स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर रहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ का जिम्मा है कि वे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र छतरेड़ी को पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। नए भवन का उद्घाटन छह जनवरी को सदर विधायक पवन नैयर करेंगे। उद्घाटन से पूर्व भवन में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें